फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिली तो लूट लिए 11.58 लाख, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

17 जून को सेक्टर 21-25 चौराहे पर दिनदहाड़े सिगरेट एजेंसी के सेल्समैन से 11.58 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी नौकरी के लिए दो माह पहले सिगरेट एजेंसी में इंटरव्यू देने आया था, लेकिन उसके नौकरी नहीं मिली थी। आरोपी ने उसी समय नकदी ले जाते हुए सेल्समैन को देख लिया था। इसके बाद उसने लूट की साजिश रच डाली।

एसएसपी वैभव कृष्ण के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात को डीएम चौराहे के पास बाइक सवार पांच बदमाशों को दबोच लिया गया। सेक्टर-20 कोतवाली में ले जाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी अमन ठाकुर उर्फ टिंकू, आजम, आस मोहम्मद व शाहरुख और लोनी निवासी वसीम के रूप में हुई।
विज्ञापन


आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। इनके कब्जे से 5.07 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कुछ रुपये आरोपियों ने मौज मस्ती में खर्च कर दिए जबकि 4 लाख रुपये सट्टे में लगा दिए। पुलिस जांच कर रही है कि कहां-कहां पर सट्टा लगाया गया था।

एसएसपी ने बताया कि सिगरेट एजेंसी पर आजम का कोई परिचित काम करता है। ऐसे में आजम के माध्यम से दो माह पहले सिगरेट एजेंसी पर अमन नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया था। यहां अमन को नौकरी नहीं मिली थी, लेकिन रुपये लेकर जाते सेल्समैन को देखकर उसे लालच आ गया।

इसके बाद अमन ने बाकी चारों के साथ मिलकर लूट की साजिश रच ली। आजम पर लूट, डकैती, जानलेवा हमले समेत 13 मामले दर्ज हैं। आस मोहम्मद पर चोरी व लूट समेत 10 मामले दर्ज हैं। शाहरुख व वसीम पर लूट समेत 4 मामले दर्ज हैं। जबकि अमन ठाकुर पर 6 मामले दर्ज हैं। अमन पर गाजियाबाद में गैंगस्टर एक्ट भी लगा है।
रेकी के बाद दिया था घटना को अंजाम
17 जून को सिगरेट एजेंसी को सेल्समैन रामबाबू सहयोगी रवि के साथ स्कूटी से 11.58 लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। नकदी डिग्गी में रखी जाती है यह बदमाशों को रेकी में पता चला था।
विज्ञापन

अमन के फोन से खुला लूट का राज
शुरुआत में पुलिस दोनों कर्मचारियों पर ही संदेह कर रही थी, लेकिन स्वाट टीम की जांच में जब मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया गया तो मामला खुल गया। आजम और अमन के फोन पर लगातार बात हो रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें