फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ज्वेलरी की दुकान में चोरी, एक घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वेलरी की दुकान में चोरी, एक घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

- इंदिरा मार्केट में हुई थी चोरी, 10 लाख की चोरी की ज्वेलरी के साथ चोर गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-27 स्थित इंदिरा मार्केट में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की टीम ने एक घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 10 लाख रुपये की चोरी की ज्वेलरी के साथ एक चोर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान जिला रायबरेली के चतरा बुजुर्ग गांव निवासी सुंदर के रूप में हुई है। वर्तमान में अट्टा गांव में रह रहा है।
विज्ञापन


डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बरौला गांव निवासी शिवा विश्वास की इंदिरा मार्केट में आरके ज्वेलर्स नाम से अभूषण की दुकान है। बुधवार की रात चोर खिड़की तोड़कर दुकान में घुस गया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से सोने की तीन चेन, दो मंगलसूत्र, 18 जोड़ी बाली, सात हीरे की अंगूठी और आठ सोने की अंगूठी चोरी करके ले गया था। बृहस्पतिवार को जब दुकान मालिक को चोरी का पता चला तब कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया और महज एक घंटे के भीतर तिकोनिया पार्क के पास से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से 14 सोने की अंगूठी, 14 जोड़ी सोने की कान की बाली, तीन सोने की चेन, दो सोने के काले मोती लगे मंगलसूत्र बरामद हुए। बरामद जेवरात की कीमत करीब दस लाख रुपये है। एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें