फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धोखाधड़ी कर जानलेवा हमला और लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दिल्ली निवासी गुरमीत सिंह ने केस दर्ज कराया है कि आपेक्स ड्रीम होम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर है। दिल्ली निवासी परिमल आनंद विप्रा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पीड़ित की कंपनी में लेबर सप्लाई का काम कर रहा था।
विज्ञापन

परिमल ने कंपनी से एडवांस के तौर पर 5.22 करोड़ रुपये लिए और काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया। जब उससे 78.80 लाख रुपये की बकाया राशि मांगी गई तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया। 4 जुलाई 2025 को जब पीड़ित अपनी कार से मित्र आमरेन्द्र सिंह के साथ सूरजपुर कोर्ट जा रहे थे। तभी काउंटर प्लाजा होटल के पास परिमल और उसके चार साथी एक कार में घात लगाकर खड़े थे। उन्होंने पीड़ित की गाड़ी को रोककर मारपीट की। इसके बाद परिमल ने अवैध पिस्टल से गोली चलाई जो बाल-बाल छूकर निकल गई। आरोपियों ने गुरमीत की जेब से 8 हजार रुपये और गले की सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें