ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर पुलिस ने कंपनी से मेटल शीट चोरी करने वाले दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को आईटीबीपी कैंप रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार (35) निवासी मैनपुरी हाल पता देवला गांव और भगत सिंह (30) निवासी महोबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 मेटल शीट और वारदात में इस्तेमाल ट्रक भी बरामद किया है।
कंपनी के डायरेक्टर ने शिकायत में बताया था कि नौ अगस्त 2025 को कंपनी से करीब 15 लाख रुपये की कीमत की करीब 25 टन लोहे की शीट चोरी हो गईं थीं। कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। ब्यूरो