फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ के बाद एनसीआर में 100 चेन लूटने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद एनसीआर में 100 चेन लूटने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- अल्ताफ राजा गिरोह का राहुल पहली बार दबोचा, मुठभेड़ दोनों को लगीं चार गोलियां
- रक्षाबंधन के दिन 300 ग्राम सोना लूटने की थी साजिश , सुनार और रेकी करने वाला बदमाश फरार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनसीआर में चेन लूट की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने वाले अल्ताफ राजा गिरोह के दो बदमाशों के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ग्रेनो वेस्ट में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को चार गोलियां लगी हैं। आनंद विहार निवासी राहुल उर्फ बंटी के पैर में एक व उसके साथी मूलरूप से अलीगढ़ निवासी शहबाज उर्फ पोली के दोनों पैर में तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस के मुताबिक पहली बार गिरफ्तार राहुल चेन लूट की 70 वारदात को अंजाम दे चुका है। जबकि शहबाज उर्फ पोली 27 वारदात कर चुका है और गाजियाबाद पुलिस उसे पहले भी जेल भेज चुकी है। वारदात के लिए रेकी करने आए आरोपी और लूटी गई चेन खरीदने वाला दिल्ली के रोहिणी निवासी सुनार को पुलिस तलाश रही है। दोनों के गिरफ्तार होने से ग्रेनो वेस्ट की चेन लूट की केवल चार वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने रक्षाबंधन के दिन कुल 300 ग्राम सोना यानि 20 से अधिक चेन लूटने की साजिश रची थी।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में हाल ही में बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली प्रभारी सोमवार सुबह बदमाशों की सूचना मिलने पर टीम के साथ डी मार्ट के बराबर एनएक्स-1 की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर पहुंचे। यहां अपाचे सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने पर जमीन पर गिर पड़े। वहीं मौके से आरोपियों का साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट से लूटी गई चार चेन, बाइक व तमंचा बरामद किया है। आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिमालय प्राइड सोसाइटी के सामने महिला से, ब्यू सफायर माल के समीप युवक से व ग्रीन आर्च सोसाइटी के पास एक युवक से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा गौर सौंदयर्म सोसायटी के पास से भी चेन लूटी थी।


वारदात के लिए नंबर प्लेट पर लगा लेते थे मिट्टी
आरोपी सुबह दिल्ली से बाइक पर सवार होकर आते थे। गौतमबुद्ध नगर में आने के बाद आरोपी वारदात करने से पूर्व बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा लेते थे। वारदात करने के बाद आरोपी फिर से मिट्टी साफ कर दिल्ली फरार हो जाते थे। आरोपियों की सीडीआर व पूछताछ से पता चला है कि आरोपियों ने गौतमबुद्ध नगर में कई स्थानों के अलावा गाजियाबाद व दिल्ली में भी कई वारदात कीं हैं।
विज्ञापन


जेल में हैं अल्ताफ और राजा
पुलिस के मुताबिक अल्ताफ और राजा गिरोह के सरगना हैं। दोनों अपने नाम से स्वयं गिरोह का नाम रखकर वारदात करते थे। बंटी इसी गिरोह से जुड़कर वारदात करता था और अल्ताफ व राजा के जेल जाने के बाद गिरोह में नए बदमाशों को जोड़कर संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें