फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी प्रदेश की संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी प्रदेश की संस्कृति की झलक
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आरडब्ल्यूए और उद्यमियों के साथ की बैठक

- ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक होगा पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने सोमवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और उद्यमियों के साथ की बैठक की। सभी से यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर के बीच पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का आयोजन होगा। जहां प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखेगी। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए और उद्यमियों से प्रदर्शनी में शामिल होने की अपील की है। डीएम ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश के सुक्ष्म, लघु, मध्यम और अन्य श्रेणी के उद्यमी अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी। प्रदर्शनी में 75 जिलों के 2000 स्टाल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें