फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वर गैंग के फरार दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली-यूपी पुलिस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के फरार दो सदस्यों को सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो और नाम सामने आए हैं। नवंबर से लेकर अब तक इस प्रकरण में पुलिस दिल्ली पुलिस के एक सिपाही समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा और दिल्ली के कुछ लोग मिलकर साल्वर गैंग के माध्यम से दिल्ली व यूपी पुलिस, इनकम टैक्स समेत अन्य सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा पास कराते थे। प्रवेश पत्र पर एप की मदद से सॉल्वर की फोटो पेस्ट कराकर परीक्षा में बैठ जाते थे। गैंग में दिल्ली में तैनात इनकम टैक्स का इंस्पेक्टर रवि भी शामिल है। जबकि उसका भांजा दिनेश प्रजापति सरगना है। सेक्टर-58 थानाध्यक्ष अनिल राजपूत को सूचना मिली थी कि सॉल्वर गैंग के दो सदस्य किसी काम से सेक्टर-62 में आए हुए हैं। पुलिस ने एक्सपो सेंटर के पास से इन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी पोस्ट आफिस मार्केट निवासी अंकित और फरीदाबाद के सेक्टर-21 सी नालंदा अपार्टमेंट निवासी शौर्य शर्मा के रूप में हुई। अंकित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका बल्लभगढ़ में जनसेवा केंद्र भी है। सरगना दिनेश प्रजापति है जो इस समय इसी प्रकरण में जेल में बंद है। दिनेश ही परीक्षार्थियों के स्थान पर फर्जी प्रवेश पत्र बनवाता था और उनसे परीक्षा दिलाता था। जनसेवा केंद्र से ही फर्जी प्रमाणपत्र भी तैयार कराता था। कंप्यूटर शिक्षा में माहिर होने के कारण वह इस कार्य को अच्छे तरीके से करता था।
वहीं, आरोपी शौर्य ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान रवि से थी और उसने ही दिनेश से मिलाया था। जो युवा नौकरी के लिए तैयारी करते थे उनको पास कराने की जिम्मेदारी लेकर शौर्य सौदा कराता था। इसमें से 10 फीसदी मुनाफा मिलता था। गैंग के कई सदस्य सरकारी नौकरियों में है और इस कारण लोग इनके झांसे में आ जाते थे। कई लोगों की कॉल भी सरकारी कार्यालयों से गई थी। इस प्रकरण के बाद उन सभी कार्यालयों में पत्र भेजकर जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में तैनात होने के कारण क्षेत्र में है रुतबा
रवि और दिनेश दोनों सरकारी ओहदों पर है और इनका हरियाणा में रुतबा है। लोग इनको सरकारी विभागों में होने के कारण विश्वास करते हैं और आसपास के क्षेत्र के लोगों को नौकरी लगवाई भी है। यह परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के एवज में 5 से 15 लाख रुपये तक वसूलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें