दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लगने के चलते दो एंबुलेंस जाम में फंस गईं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सायरन बजाने के बाद भी एंबुलेंस को नहीं निकला जा सका।
दादरी स्थित जीटी रोड पर लुहारली गांव के समीप टोल प्लाजा बना है। टोल प्लाजा पर दोनों तरफ से वाहनों को टोल टैक्स देने के बाद ही पास किया जाता है। सोमवार को सुबह के समय टोल पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसे टोल बूथ पर तैनात कर्मचारी लापरवाही से वाहनों को निकाल रहे थे। इसी दौरान दो एंबुलेंस आगे पीछे टोल पर आकर वाहनों की लंबी लाइन में फंस गई और सायरन बजने लगी। सायरन बजाने के बाद उनको नहीं निकाला गया। कर्मचारी के लापरवाही के चलते एंबुलेंस जाम में फंसी रही। काफी देर बाद किसी तरह एंबुलेंस को निकाला गया। टोल प्लाजा पर दो एंबुलेंस जाम में फंसने की वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है। सायरन बजाने के बाद भी जाम खोलने का नाम नहीं ले रहा है। टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी का कहना है कि टोल प्लाजा पर एंबुलेंस व वीआईपी के निकलने के लिए एक बूथ लाइन को अलग रखा गया है। टोल पर वाहनों की लाइन में फंसे एंबुलेंस की जांच कर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।