फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीआई जांच से संतुष्ट दिखे ट्विशा के पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सीबीआई गिरिबाला सिंह के घर पहुंची
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सीबीआई अपना काम कर रही है। अभी तक की जांच से संतुष्ट हूं। अगर कमी दिखी तो फिर सड़क पर आवाज को बुलंद करेंगे। यह बातें 16 एवेन्यू सोसाइटी निवासी ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने सीबीआई द्वारा ट्विशा शर्मा की मौत का सच जानने के लिए किए गए सीन रिक्रिएशन पर कही। सीबीआई जांच का मुख्य फोकस क्राइम सीन से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर है।
क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सीबीआई सोमवार को गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। गिरिबाला ने कहा था कि समर्थ ने ही फंदे से ट्विशा को उतारा था। रीक्रिएशन के लिए सीबीआई ट्विशा शर्मा का डमी पुतला लेकर पहुंची थी। वजन के लिए पुलिस के जवान डंबल भी ले गए थे।
विज्ञापन

समर्थ और गिरिबाला सीबीआई की रिमांड पर हैं। दोनों से पूछताछ में कई जानकारी निकली हैं। शव उतारने में जिन लोगों ने समर्थ की मदद की थी, उनके साथ अन्य लोगों से भी सीबीआई ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

भूमिका को लेकर मांगा स्पष्टीकरण
जांच एजेंसी ने दोनों से उन पर लगाए गए आरोपों पर भी स्पष्टीकरण पूछा। वाट्एसएप चैट और दूसरे डिजिटल सबूतों को पूछताछ का प्रमुख आधार बनाया गया है। एजेंसी ने ट्विशा और ससुराल पक्ष के संबंध, विवाद और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से जुड़े आरोपों पर जवाब मांगे हैं। इसके अलावा ट्विशा की गर्भावस्था को लेकर परिवार में हुई चर्चा और उस पर कथित दबाव डाले जाने के आरोपों के संबंध में भी सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें