फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौबीस कोसीय परिक्रमा कल से, आज भजन संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा शनिवार की सुबह पांच से शुरू होगी। शुक्रवार की रात को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को संभल पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। वंश गोपाल कल्किधाम मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज से भी जानकारी ली। ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।पालिका के ईओ ने बताया कि परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया है। जहां पड़ाव स्थल हैं वहां पर मोबाइल टॉयलेट और टैंकर की व्यवस्था की जगह चिह्नित कर ली गई है। शुक्रवार की शाम से मोबाइल टॉयलेट और टैंकर लग जाएंगे। इसके अलावा परिक्रमा पथ पर जगह-जगह जहां कच्ची सड़कें हैं, वहां पर पानी का छिड़काव के लिए टैंकर और ट्रैक्टर लगाए जाने हैं। क्षेमनाथ महाराज नैमिष्सारण तीर्थ पर भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। वहां पर मेले के दृष्टिगत डस्टबिन लगाने की कार्रवाई की गई है। वंशगोपाल धाम पर भी पानी व मोबाइल टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

वंश गोपाल कल्किधाम मंदिर के महंत ने बताया कि परिक्रमा प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्किधाम से शुरू होगी। शुक्रवार की रात्रि में ही बड़ी संख्या में भक्तगण आ जाएंगे। उन भक्तों के लिए टेंट लगवाया गया है। बताया कि परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न जगहों पर सेवा शिविर लगेंगे, जहां भक्तों को प्रसाद मिलेगा। रविवार की शाम को परिक्रमा संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें