फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुस्याना भूमि घोटाला: आज आएगी एसआईटी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शासन की एसआईटी टीम बृहस्पतिवार को तुस्याना गांव में भूमि घोटाले की जांच करने आएगी। टीम जांच रिपोर्ट और दस्तावेज की जांच करेगी। वहीं, जिला प्रशासन भी अपनी रिपोर्ट टीम के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर दिनभर प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे रहे। घोटाले से जुड़े सभी तथ्यों की रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन

तुस्याना गांव में पट्टों की जमीन का गलत तरीकों से क्रय-विक्रय किया गया। आरोप है कि भूमाफिया ने मुआवजा उठाने के साथ भूखंडों का आवंटन भी करा लिया। शिकायत होने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने इसकी जांच की। जांच में घोटाला सामने आया। इसके बाद जिलाधिकारी की तरफ से घोटाले की जांच उच्चस्तरीय कमेटी से कराने की सिफारिश शासन में की गई। मई में प्रदेश सरकार ने तीन सदस्य एसआईटी टीम गठित कर दी, जो उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बनी है। इसमें मंडलायुक्त मेरठ और अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ सदस्य हैं।
बृहस्पतिवार को टीम जांच करने आएगी। कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक होगी। टीम गांव में जाकर भी जांच कर सकती है। वहीं जिला प्रशासन के अफसर बुधवार को दिन भर तैयारी में लगे है। तुस्याना गांव में पट्टों के आवंटन से लेकर जमीन के क्रय-विक्रय से जुड़ी सभी जानकारी की बिंदुवार एक रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें