फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिजार में रखरखाव पर खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरटेक सिजार में रखरखाव व्यवस्था को लेकर विवाद, अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने को कहा
विज्ञापन

- बाहरी बाउंसरों की मदद से व्यवस्था अपने हाथ में लेने की कोशिश का आरोप, एओए चुनाव को लेकर पहले से विवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ओमिक्रॉन-1 स्थित सुपरटेक सिज़ार सोसाइटी में रखरखाव व्यवस्था अपने हाथ में लेने को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ दिन पहले बाहरी बाउंसरों की मदद से व्यवस्था जबरन अपने हाथ में लेने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस और अदालत से मदद मांगी गई, जिसके बाद अदालत ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।
एडवोकेट वीके शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में अपार्टमेंट मालिकों की संस्था (एओए) के गठन और चुनाव को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। करीब 2,000 घरों वाली सोसाइटी में 1,800 से अधिक निवासियों को चुनाव में भाग लेने का मौका नहीं मिला। इसी मामले में उन्होंने दीवानी मुकदमा संख्या 2251/2026 दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल भी रखरखाव व्यवस्था अपने हाथ में लेने की कोशिश हुई थी। आपत्ति दर्ज कराने के बाद मौजूदा व्यवस्था जारी रही। बाद में मामला राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) तक पहुंचा। एओए ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए खोलने की मांग की है। संभावित जबरन कब्जे की आशंका को देखते हुए शर्मा ने 9 सितंबर को सहायक पुलिस आयुक्त और 10 सितंबर को अदालत में मामले की जानकारी दी। अदालत के आदेश के बाद फिलहाल पानी, बिजली, लिफ्ट, सुरक्षा और सफाई जैसी जरूरी सुविधाओं पर असर का खतरा टल गया है। उन्होंने सभी पक्षों से कानून का पालन करने और अदालत के फैसले का इंतजार करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें