फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्यूबवेल की मोटर जली, छह मोहल्लों में पानी आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के वार्ड नौ पश्चिम मोहाल में शुक्रवार को ट्यूबवेल की मोटर जल गई। इससे वार्ड के छह मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इससे एक हजार से अधिक की आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सबमर्सिबल पंप और हैंडपंप के सहारे लोगों ने काम चलाया। नाराज लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर मोटर बनवाने की मांग की। पश्चिम मोहाल में पानी आपूर्ति का मोटर अक्सर खराब हो जाता है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार को एक बार फिर मोटर जल गई। करवा चौथ व्रत होने के कारण व्रती महिलाओं को खासकर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मोहल्ले के जुनैद अहमद, डांगर हलवाई, संतोषी देवी ने बताया कि आरओ प्लांट से पानी लाकर रोजमर्रा की जरुरतें पूरी कीं। सप्ताह भर से भगवतपुर के कबूतर नाथ मंदिर के समीप लगे ट्यूबवेल के मोटर में खराबी है। शुक्रवार को अचानक मोटर जल गया। नगर पालिका के ईओ रामबचन यादव ने बताया कि ट्यूबवेल के मोटर जलने के कारण कुछ मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। मोटर दुरुस्त कराया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में नीरज कुमार, अजीत मोदनवाल, रामचंद्र हलवाई, जमीना बेगम, झब्बू भाई, लाला शर्मा, कमलेश, बबलू, सनी जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें