फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो धारक बाजार में बेच रहा सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बीवा गांव के निवासियों ने डिपो धारक पर सरकारी राशन बाजार में बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला उपायुक्त के नाम लिखित शिकायत कर डिपो धारक व विभाग के झिरका स्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
विज्ञापन

बीवा गांव के अली मोहम्मद, अकबर, आसिफ, मुबारिक, अनीश आदि ने उपमंडल अधिकारी फिरोजपुर झिरका को दी शिकायत में डिपो होल्डर हेमंत कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिसंबर से जनवरी-फरवरी तक 220 किलो चीनी, 440 किलो तेल व 350 किलो गेहूं गरीबों को न देकर बाजार में बेच दिया गया। लोगों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दी थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने डिपो होल्डर से मिलीभगत करके शिकायत को दबा दिया। उन्होंने डिपो धारक को विभाग के अधिकारियों का संरक्षण मिलने का भी आरोप लगाया। वहीं इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सीमा शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभागीय अधिकारी व डिपो धारक के खिलाफ जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। र्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो- एस डी एम से मिलने से पूर्व कार्यालय से बाहर खड़े शिकायत कर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें