फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोते समय पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गांजा खरीदने को लेकर पिता से हुए विवाद में कुछ लोगों ने सोते समय पेट्रोल डालकर बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश की। गर्माहट महसूस होने पर युवक की नींद खुली और उसने तुरंत चादर फेंक दी। इससे युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसके पैर बुरी तरह झुलस गए। आरोपियों ने पीड़ित की झुग्गी में भी आग लगा दी। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बेटे को पिता समझकर दुस्साहस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

नट की मढ़ैया गांव के पास ग्रीन बेल्ट में झुग्गी बनाकर रहने वाले प्रमोद ने बताया कि एक हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। वह गांजा पीता है और एक-दो पुड़िया अतिरिक्त खरीदकर बेचता भी है। आरोप है कि कुछ युवक उससे 50 रुपये में गांजा मांग रहे थे, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर उसका युवकों से विवाद हुआ था। प्रमोद ने बताया कि सोमवार रात बेटा मंगल तिरपाल के नीचे सो रहा था, तभी विवाद करने वाले आरोपियों ने मंगल के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोप है कि आरोपियों ने और उसकी झुग्गी में भी आग लगा दी। बेटे की चीख सुनकर परिजन भी जाग गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से झुलसे मंगल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि युवक मामूली रूप से झुलसा था। उपचार के बाद घर लौट आया है। आरोपी उसके पिता के साथी हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें