फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रकों के जाम से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दादरी रूपवास बाईपास पर ट्रकों के कारण आए दिन जाम लगाने को लेकर अन्य वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप है कि समाधान दिवस समेत जनप्रतिनिधियों से भी कंटेनरों के जाम से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जीटी रोड को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए रूपवास बाईपास बना है। नगर में जाम से बचने को लेकर जीटी रोड पर पहुंचने के लिए रूपवास बाईपास से वाहनों का आवागमन होता है जिससे वाहन चालक अपने गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी महसूस न करें। 13 अक्तूबर को सुबह के समय रूपवास बाईपास पर कंटेनरों ने जाम लगा रखा है। जिससे आने जाने वाले लोग जाम में फंस रहे हैं। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। लोगों से अपील की कि जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंचने वाले लोग रूपवास बाईपास से न निकलें। यहां पर भयंकर जाम लगा हुआ है। स्थानीय लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही लोग जाम में फंसने से वाहन चालक भी आए दिन परेशान रहते हैं। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजकुमार सिंह ने समाधान दिवस एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत का रूपवास बाईपास पर कंटेनरों के लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग भी कई बार की चुकी है । लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें