कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड नगर बाईपास पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड नगर बाईपास पर ट्रक और ट्राला की आमने-सामने की टक्कर में ट्रक के परिचालक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के छह दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की है।
बरेली जनपद के कल्याणपुर हैबतपुर गांव निवासी अरमान खां का भाई मुजाहिद खान ट्रक परिचालक था। 16 अप्रैल को चालक नासिर खान ट्रक को दिल्ली की ओर लेकर जा रहा था। ट्रक जब दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नगर बाईपास पर पहुंचा, तभी हो गया। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मुजाहिद खान की मौत हो गई, जबकि चालक इलाजरत है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।