पिनगवां । रविवार दोपहर बाद शिकरावा गांव के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरा। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि खाई में गिरने से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से फिसल गया और खाई में उतर गया। ट्रक गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक टोंका गांव का रहने वाला है। हादसे के समय चालक ट्रक में अकेला था और उसे मामूली चोटें भी नहीं आईं। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस को भी अवगत कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद