फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं में जा रहा था परिवार: ग्रेटर नोएडा में पिता-माता और पुत्र की मौत, बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा

Mon, 31 Jul 2023 05:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

यह परिवार बुलंदशहर के आजमपुर गांव से बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कचैड़ा में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। 
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से खत्म हुआ परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को रौंद दिया। इनमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन

मरने वालों में दिनेश (महिला का पति और रूद्र के पिता), ज्योति और रुद्र शामिल है। बताया रहा है कि यह परिवार बुलंदशहर के आजमपुर गांव से बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कचैड़ा में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। 
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान विपिन कुमार के तौर पर हुई है, जो गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर फरार है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें