फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूट का प्रयास, बाइक कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नगर की पुरानी अनाज मंडी में कुछ बदमाशों द्वारा एक निजी बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन आवाज होने पर चौकीदार की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया जिसकी वजह से उनका प्रयास विफल हो गया। मौके से पुलिस ने बदमाशों की एक बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर में मोबाइल छीनने व चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही है।
विज्ञापन

ऐसे ही एक मामले में किशन शर्मा निवासी वार्ड नं 1 ने बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह पटौदी चौक से अपने घर की और पैदल जा रहे थे। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और उनका मोबाइल झपटकर ले गए। जबकि 19 फरवरी को ही नगर के विजय चौक से विजय कुमार शर्मा की फॉरच्यूनर गाड़ी को अज्ञात चोर ले गए थे। वहीं पीड़ित मोहम्मद इज़हार निवासी गांव निजामपुर ने बताया कि गत 20 फरवरी को गुरुग्राम जाने के लिए वह पटौदी चौक के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक पर दो लड़के आए और उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी नफीस व रहीस निवासी गांव शिकारपुर उनका मोबाइल झपटकर ले गए थे। पुलिस ने दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें