ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी रियासत के क्रांतिकारी राजा उमराव सिंह के 168वें बलिदान दिवस पर गुर्जर विद्या सभा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया एवं देश की आजादी के लिए किए गए उनके संघर्ष को नमन किया।
गुर्जर विद्या सभा के सचिव रामशरण नागर ने कहा कि राजा उमराव सिंह गुर्जर 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के प्रमुख सेनानायकों में से एक थे। 29 सितंबर 1857 को अंग्रेजों ने उन्हें बुलंदशहर के काला आम चौराहा पर हाथी से कुचलवाकर निर्मम तरीके से शहीद कर दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवेंद्र टाइगर एडवोकेट, ईश्वर भाटी (सचिव, बालिका डिग्री कॉलेज), दिनेश भाटी एडवोकेट (प्रबंधक, बालिका इंटर कॉलेज), राजेश प्रधान (प्रबंधक, इंटर कॉलेज), दीपक नागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।