फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले में छठवां जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया। उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, उप निदेशक कृषि विवेक दुबे और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें