ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सीनियर महिला वर्ग में चार स्पर्धाओं के बजाय दो स्पर्धा खो-खो व टेनिस में ट्रायल हुआ। हॉकी व वॉलीबॉल के खिलाड़ी ने ट्रायल में भाग नहीं लिया। खो-खो व टेनिस में चुनी गईं खिलाड़ी अब मंडलस्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी जहां प्रदेशस्तर के लिए चयन होगा।
जौनपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 11 से 13 अगस्त तक खो-खो व वॉलीबॉल और लखनऊ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 21 से 23 अगस्त तक टेनिस व हॉकी प्रतियोगिता होगी।
खो-खो में सगुन, रिधिमा, सपना, माही, युक्ति, गौरी, प्रतिज्ञा, अंशिका, रिशिका, नैंंसी, पायल, अर्मिता और टेनिस में रुजुला दुबे, श्रीयै वशिष्ठ, दिशिता, धमात, अबीर भाटी, सामिया राज, नवी मिश्रा का चयन मंडलस्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। खो-खो खिलाड़ी 7 अगस्त और टेनिस प्लेयर 19 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलस्तरीय ट्रायल देंगी। स्टेडियम के प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली की देखरेख में ट्रायल का आयोजन किया गया।