फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच साल में महंगे होते सोने के साथ बदलता गया ट्रेंड

विज्ञापन
सौरभ अग्रवाल
विज्ञापन
-भारी के बाद अब हल्के वजनी गहने किए जा रहे पसंद, करवाचौथ और धनतेरस के लिए जमकर बुकिंग जारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन पिछले पांच साल में इसकी कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने खरीदारों का बजट हिला दिया है। वर्ष 2022 में दिवाली पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 2023 में 51,900 रुपये और 2024 में 74,300 रुपये के आसपास पहुंच गया। वर्ष 2025 में यही भाव करीब 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी तीन साल में कीमत लगभग तीन गुना हो गई।
विज्ञापन




सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि कीमतों में इस बढ़ोतरी के बीच दिवाली पर खरीदारी का तरीका भी बदला है। जहां पांच साल पहले लोग सोना खरीदने के दौरान उसके वजन को महत्व देते थे। तब ज्यादा डिजाइनें उपलब्ध नहीं थीं। लेकिन सोने के दाम बढ़ने के साथ लोगों ने हल्के वजन के सोने के डिजाइनों के आभूषणों को पसंद करना शुरू किया। कई लोग खासकर मंगलसूत्र के लिए सोना का पूरा गहना न खरीदकर सिर्फ हल्का पैंडल खरीदते हैं, बाकी को मोतियों या धागे से डिजाइनदार तैयार करते हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच साल में दिवाली पर 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम):
साल -अनुमानित भाव
2022 -43,900

2023 -51,900

2024 -74,300

2025 -1,23,300

2026 - 1,45,000 लगभग में अब तक

(अनुमानित आंकड़े ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन से प्राप्त)
समय के साथ अब लोगों ने डिजाइन में ही हल्के वजनी गहने पसंद करना शुरू किया है। - सौरभ अग्रवाल, व्यापारी
हमारे दुकान पर हल्के वजन के आभूषणों की बुकिंग करवाचौथ के लिए सबसे ज्यादा हुई। -चंद्रा केसरवानी, महिला व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें