- तीन डॉक्टरों पर सैकड़ों मरीजों का दबाव, बुजुर्ग और गंभीर मरीज सबसे ज्यादा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिम्स की मेडिसिन ओपीडी में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां अव्यवस्थित व्यवस्था और डॉक्टरों की कमी के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सिर्फ तीन डॉक्टरों पर सैकड़ों मरीजों का दबाव होने से लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई मरीज को घंटों इंतजार के बाद डॉक्टर से मिलने का मौका मिल पाता। एक ही काउंटर पर परामर्श की व्यवस्था होने के कारण भीड़ और अधिक बढ़ जाती है, जिससे धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बन जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को झेलनी पड़ रही है। लंबे समय तक खड़े रहने में असमर्थ बुजुर्ग मरीजों लंबी लाइनों में लगना पड़ता है।
कई बार गंभीर हालत वाले मरीज भी सामान्य कतार में लगे रहते हैं, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ने का खतरा बना रहता है। तीमारदारों का कहना है कि ओपीडी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी सिस्टम नजर आता है।
-
हर सोमवार को अस्पताल में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखने को मिलती है जबकि गर्मियों के मौसम में बढ़ती गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में और भी वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद, अस्पताल प्रशासन प्रत्येक मरीज को समय पर और बिना किसी परेशानी के आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रहा है जिससे सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो रही हैं । -ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक जिम्स