फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से थमी रफ्तार, छह हजार ट्रकों का चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


-दूध, सब्जी और शिपमेंट सेवाएं प्रभावित, बाजारों में बढ़ी चिंता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रीन टैक्स में बढ़ोतरी और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से रफ्तार थम सी गई है। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही। नोएडा ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले जारी हड़ताल के चलते करीब छह हजार ट्रकों के पहिए थमे रहे। इससे जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी प्रभावित रही। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी।
रोजाना लंबे रूट पर चलने वाले हजारों ट्रक महंगाई की मार के चलते शुक्रवार को सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े रहे। हड़ताल को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल भाटी ने बताया कि डीजल की बढ़ती कीमतें, ग्रीन टैक्स और अन्य खर्चों ने संचालन लागत काफी बढ़ा दी है। इसके बावजूद भाड़े में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसे में वाहन चलाना घाटे का सौदा बनता जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष चौधरी शिव कुमार ने बताया कि ऐसी ही स्थिति रही तो काम प्रभावित होगा। इसके विरोध में हजारों ट्रक काम पर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



इन सेक्टरों पर पड़ रहा असर

हड़ताल के कारण औद्योगिक इकाइयों और वेयरहाउस संचालन पर भी असर पड़ सकता है। हड़ताल की वजह से फिलहाल कई कंपनियों की डिस्पैच प्रक्रिया धीमी रही, जबकि ऑनलाइन ऑर्डरों की डिलीवरी देरी से होने की भी शिकायतें सामने आईं हैं। ट्रांसपोर्ट नगर और प्रमुख लॉजिस्टिक हब पर बड़ी संख्या में ट्रक खड़े नजर आए। इसके अलावा दूध, सब्जी, फल और ई-कॉमर्स शिपमेंट सेवाएं भी कुछ हद तक प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें