फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार और ओवरलोड वाहन बर्दाश्त नहीं- कटारिया

Tue, 27 Aug 2019 05:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 33 एआरटीओ कार्यालय में मौजूद परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने नोएडा स्थित परिवहन कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएल समेत अन्य कार्य कराने आए लोगों से पूछताछ भी की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों को गंभीरता से लेने और लोगों की हर संभव मदद करने की बात कही।

विज्ञापन


वहीं, कार्यालय में स्वच्छता का अभाव देख सुधार करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने सख्त हिदायत दी कि शहर में डग्गामार बस और ओवरलोड वाहनों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने आरसी समय से नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर परिवहन मंत्री ने संबंधित बाबू से लिखित में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

अपने निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि आज उनका पहला दिन है और वह अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमण कर काम की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना बताए नोएडा परिवहन कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। इसका मकसद यहां की व्यवस्थाओं को परखना था। इसके लिए मैने परिसर में काम कराने आए लोगों से बातचीत भी की। वहीं, ऑनलाइन व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यालय में सफाई का अभाव है। इसके लिए अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने आरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह से प्रवर्तन कार्रवाई की जानकारी ली और एआरटीओ एके पांडेय से राजस्व वसूली के बारे में पूछताछ की। साथ ही दोनों अफसरों से छह बिंदुओं पर बात करते हुए उन्हेंसही तरीके से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि परिवहन विभाग से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन भी नहीं होना चाहिए।

हादसों में कमी लाने का रहेगा प्रयास
परिवहन मंत्री ने कहा कि जिले में डग्गामार बस और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका प्रयास है कि प्रदेश में हादसों का ग्राफ नीचे लाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए जो बन पड़े उसे अमल में लाया जाए। कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे हादसों के लिए जाने जाते हैं। यहां हादसों में कमी लाने के लिए अध्ययन कराया जाएगा और हर संभव प्रयास रहेगा कि हादसा नहीं हो। कहा कि रोडवेज निगम की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें