यीडा से मांगी 13,000 वर्ग मीटर जमीन, पश्चिमी यूपी के लिए चलेंगी सीधी बसें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट परिसर के पास आधुनिक बस अड्डा स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने यमुना प्राधिकरण से 13,000 वर्गमीटर भूमि की मांग की गई है। इसकी मौखिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, लेकिन दो साल बाद जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। बस अड्डे से मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा मंडलों सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों तक रोडवेज बसों की सीधी सेवा शुरू करने योजना है। अधिकारियों के मुताबिक जिस स्थान पर बस अड्डा बनाया जाना है। उसे चिह्नित कर लिया गया है।
बस अड्डा पर मिलेंगी यह सुविधाएं
- बसों के ठहराव की व्यवस्था, यात्रियों को बैठाने और चालकों के विश्राम कक्ष, टिकट खिड़की, सीएनजी पंप
कोट
नोएडा एयरपोर्ट परिसर में यमुना प्राधिकरण से बस अड्डा बनाने के लिए 13 हजार वर्ग मीटर जमीन मांगी गई थी। जमीन नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हुआ है। जमीन दिलाने के लिए पुन रिमांडर भेजा है। अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो