फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गणित में कमजोर छात्रों दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), दनकौर में माध्यमिक स्तर के गणित के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। 12 से 14 अक्टूबर तक चले इस प्रशिक्षण में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को गणित में बेहतर बनाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गणित में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करना और उन्हें सरल तरीकों से पढ़ाकर कक्षा के अन्य विद्यार्थियों के स्तर तक लाना था। कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों की सीखने से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए विभिन्न शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक गतिविधियों, मॉडल प्रश्नपत्रों और शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण का संचालन नोडल अधिकारी धनराज सिंह और सह-नोडल संदीप कुमार के संयोजन में किया गया। समापन सत्र में डाइट प्राचार्य अर्चना गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार और प्रवक्ता राजेश खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें