फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में पापुलेशन हेल्थ सर्वे-2.0 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
- फील्ड टीमों को एनसीडी, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य और हाउसहोल्ड मॉड्यूल की दी गई जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में पापुलेशन हेल्थ सर्वे-2.0 के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आबादी के स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों को बेहतर तरीके से एकत्र करने और साक्ष्य आधारित पब्लिक हेल्थ प्लानिंग के लिए फील्ड स्तर की क्षमता को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन




जिम्स में एमआरएचआरयू दाधा और एमआरएचआरयू पानीपत की फील्ड टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समन्वय एमआरएचआरयू दाधा के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह और एमआरएचआरयू पानीपत के नोडल अधिकारी डॉ. सीपी यादव ने अपनी-अपनी टीमों के साथ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिम्स निदेशक डॉ. बिग्रेडियर राकेश कुमार गुप्ता और आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च, नोएडा की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह ने किया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डॉ. प्रियंका, डॉ. अभिषेक भारती, डॉ. संजू यादव, डॉ. दीपशिखा वरुण, डॉ. दीपक शर्मा और डॉ. वैशाली ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें