फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाइट में आज से पीजीटी बायोलॉजी और टीजीटी साइंस शिक्षकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में पीजीटी बायोलॉजी और टीजीटी साइंस शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा। एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित प्रशिक्षण 10 से 14 अगस्त तक चलेगा। इसका आयोजन डाइट की ट्रेनिंग विंग की देखरेख में किया जाएगा। ट्रेनिंग विंग के सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि पहले बैच में गुरुग्राम खंड के पीजीटी बायोलॉजी शिक्षक शामिल होंगे। वहीं, टीजीटी साइंस के पहले बैच में पटौदी और फरुखनगर खंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी। इसमें 21वीं सदी के कौशल, समावेशी शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, गतिविधि आधारित शिक्षण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्कूल आधारित मूल्यांकन और विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट जैसे विषय शामिल होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बोर्ड, वर्चुअल लैब और कला को पढ़ाई से जोड़ने के तरीकों पर भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण से पहले और बाद में शिक्षकों का टेस्ट लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें