फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता के बाहर से निकलेंगे ट्राला, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों से वार्ता के बाद प्राधिकरण और कंटेनर डिपो के अधिकारियों ने दिया बाईपास बनाने का आश्वासन, धरना स्थगित
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तिलपता करनवास से सूरजपुर तक जाम, जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से राहत दिलाने के लिए मिनी बाईपास बनाने की योजना पर चर्चा हुई। शनिवार देर शाम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, कंटेनर डिपो और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन मंच ने प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया। संगठन ने चेतावनी दी कि आश्वासन पर काम नहीं हुआ तो दिवाली के बाद महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी कारण 25 अक्तूबर को कंटेनर डिपो पर धरने का आह्वान किया गया था। बैठक में खोदना खुर्द, खोदना कला और श्यौराजपुर समेत आसपास के गांवों को जाम से राहत दिलाने के लिए 130 मीटर रोड से जुड़े नाले की दोनों पटरियों पर सड़क बनाकर मिनी बाईपास तैयार करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। कंटेनर डिपो के वाहनों को पाली गांव की ओर से निकालने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी के बाद शुरू होगा निर्माण-
जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया के अनुसार, प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने एनओसी मिलने के बाद सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। कंटेनर डिपो की सीएसआर निधि से तिलपता में विकास कार्य कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें