फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बने लाखों रुपये में लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में करीब दो साल पूर्व नूंह के अडबर चौक, तावडू व बड़कली चौक पर 20 लाख रुपये खर्च कर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल महज शोपीस बनकर रह गए हैं। हालांकि जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से इसको लगाया गया था, लेकिन स्थिति यह है कि लगाने के बाद यातायात पुलिस भी इन्हें भूल गई। कई बार लोगों ने भी प्रशासन से इस समस्या को उठाया, लेकिन इसके समाधान के लिए आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

नूंह का अड़बर चौक जिला मुख्यालय का मुख्य चौक है। इसी चौक से गुरुग्राम-अलवर व होडल-तावडू का रास्ता जाता है। इस चौक पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों की मानें तो ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को लेकर गंभीर नहीं है। यहां यातायात पुलिस केवल वाहनों की आरसी व हेलमेट चैक करने तक ही सीमित है। इस चौक के अलावा तावडू व नगीना के बड़कली चौक पर सिग्नल के लिए करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। बीएंडआर विभाग की इलेक्ट्रिीशियन विंग द्वारा इसको शुरू किया जाना था, लेकिन अभी तक यह कार्य अधूरा है। वहीं इस बारे में डीएसपी ममता खरब ने बताया कि जिले की इस समस्या के बारे अभी पता चला है। इस बारे में जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी ट्रैफिक सिग्नल को शुरू किया जाएगा।
वर्जन-
जिले की यह समस्या बहुत ही पुरानी है। बार-बार समस्या को उठाने के बाद संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अधिकारियों को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए। - सनाउल्ला खान, कांग्रेसी नेता
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जिले की मुख्य समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ट्रैफिक सिगनल के अभाव में लोग कई बार हादसे के शिकार हो चुके हैं। इस समस्या का समाधान जल्द कराना चाहिए। - सूबेदार, टांई
शहर में इस समस्या के समाधान पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। यह जनहित से जुड़ी समस्या हैं। इसके लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। - सद्दाम, वाइस चेयरमैन, नूंह नगरपालिका
प्रदेश के हर जिले के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल हैं, लेकिन नूंह में यह केवल दिखावा बने हुए हैं। प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। - देशराज, छछेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें