फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनपद में 198 प्वाइंट पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 198 प्वाइंट पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की तैनाती
विज्ञापन

- एक साल में आठ लाख से अधिक लोगों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जनपद गौतमबुद्घनगर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए 198 चिह्नत स्थानों पर दो शिफ्ट में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित व दुर्घटना-मुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत मानव संसाधन बढ़ाये गए हैं और आईएसटीएमएस सिस्टम को बेहतर बनाया गया है।

जनपद में यातायात व्यवस्था के लिए 700 से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीएनडी फ्लाईवे पर वाहनों की क्षमाता से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी यातायात पुलिस अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किए गए हैं। वहीं आईएसटीएमएस व्यवस्था से कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा किया गया है और सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही 200 से अधिक लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

इसी तरह अभियान के तहत लगभग 700 स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 4.5 लाख से अधिक छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित यातायात से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। वर्षभर में 3200 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 8 लाख से अधिक नागरिकों तक सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी पहुंचाई गई।
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की गई। नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 2 लाख से अधिक चालान किए गए, जिससे मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या में कमी आई। गलत या अपठनीय नंबर प्लेट वाले 57,411 वाहनों, काली फिल्म लगे 14,237 वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि यातायात पुलिस ने प्रवर्तन, तकनीक के उपयोग, प्रशिक्षण से बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें