फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सप्ताह के पहले दिन शहर की सड़कों पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सप्ताह के पहले दिन वाहनों का दबाव बढ़ने से सोमवार को कई जगहों पर सड़कें जाम रहीं। इस कारण दफ्तर पहुंचने में भी लोगों को देरी हुई। दो किलोमीटर का सफर तय करने में तीस मिनट से ज्यादा का समय लगा। दोपहर तक स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन पर लंबा जाम लग गया। सुबह साढ़े नौ बजे से ही वाहनों की रफ्तार थम गई। आगे बढ़ने पर सेक्टर 51 में भी जाम लगा रहा। ऐसा ही हाल सेक्टर-18 में भी रहा। जाम में काफी देर तक लोग फंसे रहे। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने भी ऐसी ही स्थिति रही। महामाया फ्लाईओवर पर भी हालात ऐसे ही रहे। सेक्टर 76 में भी वाहन रुककर गुजरे। दोपहर तक स्थिति सामान्य तो हुई लेकिन शाम चार बजे के बाद दोबारा जाम लगना शुरू हो गया। रात साढ़े नौ बजे तक मार्ग पर आवागमन आसान हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें