फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता में दिनभर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा ​स्थित तिलपता के दादरी नोएडा रोड की सड़क पर लगा लम्बा जाम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
- जलभराव और सड़क किनारे खड़े वाहनों से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी-नोएडा मार्ग पर तिलपता गांव में शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर जलभराव और कंटेनर डिपो के सामने सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित रहा। जाम में वाहन रेंगते नजर आए। स्कूली वाहन भी फंसे रहे, जिससे बच्चों को घर पहुंचने में एक से दो घंटे तक का समय लगा। ग्रामीणों ने जाम से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे के बाद कंटेनर डिपो के सामने जाम लगना शुरू हुआ। दोपहर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। डिपो के सामने कई वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात के लिए एक ही लेन बची थी। वहीं, तिलपता में कई स्थानों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे स्थिति और बिगड़ गई। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे तक का समय लगा। यातायात पुलिसकर्मी मौके पर वाहनों को निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोगों को दिनभर परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रोजाना जाम से परेशान ग्रामीण-
गांव में आए दिन जाम लगता है। लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। -बच्चन भाटी, तिलपता निवासी
विज्ञापन

दिन में जाम की समस्या रहती है और रात 10 बजे के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। -विपिन खारी, महासचिव, भारतीय किसान यूनियन (बलराज)

ग्रेटर नोएडा स्थित तिलपता के दादरी नोएडा रोड की सड़क पर लगा लम्बा जाम। संवाद

ग्रेटर नोएडा स्थित तिलपता के दादरी नोएडा रोड की सड़क पर लगा लम्बा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें