फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर बने अवैध ऑटो स्टैंड से रोजाना यातायात हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा दिन बनी रहती है जाम की स्थिति, यात्रियों के घायल होने की भी रहती है आशंका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर के प्रमुख स्थानों पर चालकों ने सड़क पर ही अवैध ऑटोे स्टैंड बना दिए है। इन स्थानों पर चालक सड़क के अधिकांश हिस्सों को घेरते हुए ऑटो खड़े कर देते हैं। इससे एक तरफ यातायात प्रभावित होता है, तो वहीं यात्रियों के घायल होने की आशंका भी बनी रहती है। सारा दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। कई बार तो वाहन घंटों तक फंसे रहते है। शहर के लोग कई बार सड़कों के बीच से अवैध रूप से चल रहे स्टैंड बंद कराने की मांग कर चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा के कासना तिराहा, परी चौक, जगत फार्म, सूरजपुर टी-प्वाइंट समेत कई स्थानों पर सड़क के बीच में ही ऑटो स्टैंड बने है। हर स्थान पर भारी संख्या में ऑटो का जमावड़ा रहता है। सड़क के बीच में ही ऑटो खड़ा कर यात्रियों को बिठाया जाता है। पहले जाने की जल्दी के चलते एक दूसरे में यात्री और ऑटो चालक होड़ में रहते है जिससे घायल होने की आशंका भी बनी रहती है। वहीं, सड़क का अधिकांश हिस्से पर यातायात प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभावित होने से जाम लग जाता है। जाम से परेशान लोग आए दिन सड़क पर अवैध रूप से बने ऑटो स्टैंडों को हटाने की मांग करते रहे है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह का कहना है कि सड़क पर बने ऑटो को हटाकर अन्य स्थान पर इनके लिए स्टैंड बनाया जाए जिससे यातायात प्रभावित नहीं हो। साथ ही व्यवस्था बन सके। इनके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा स्थान चिन्हित कर स्टैंड बनाए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें