फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग से पैदल पहुंचेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
एडोबी बिल्डिंग के पास पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

वीवीआईपी शिल्प हाट की पार्किंग में खड़े कर सकेंगे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के आसपास एनटीपीसी अंडरपास चौराहे से गिझौड़ चौराहे और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गिझौड़ से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन होशियारपुर तिराहा और समरविला तिराहे होकर जा सकेंगे।
मंदिर आने वाले श्रद्धालु एडोबी बिल्डिंग के पास बनाई गई पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल मंदिर पहुंच सकेंगे। वीवीआईपी वाहनों के लिए सेक्टर-33/34 तिराहे से प्रवेश कर शिल्प हाट की पार्किंग में वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-31-25 चौराहे से सेक्टर-60, 62 और इंदिरापुरम की ओर जाने वाले वाहन स्पाइस मॉल चौराहा, एडोबी चौक और सेक्टर-22, 23, 54 तिराहे होकर गिझौड़ की ओर जा सकेंगे। एलिवेटेड रोड पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन इस्कॉन और एनटीपीसी लूप से वाहनों का उतरना-चढ़ना प्रतिबंधित रहेगा। गिझौड़ से इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-31-25 चौराहे से गिझौड़ की ओर भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-19 और सेक्टर-2 में भी डायवर्जन
सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के आसपास डीएम चौक से राय रेजीडेंसी और टेलीफोन एक्सचेंज की ओर यातायात को स्थिति के अनुसार रोका जाएगा। वहीं, सेक्टर-2 स्थित मंदिर के आसपास संदीप पेपर मिल चौक से गोलचक्कर चौक के बीच भी आवश्यकता के अनुसार वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें