कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-2 लाल मंदिर से संदीप पेपर मिल चौक व गोलचक्कर चौक के बीच वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबंधित किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव का कहना है कि चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। यातायात संबंधित जानकारी के लिए 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
-एनटीपीसी अंडरपास चौराहा से गिझौड़ चौराहा की ओर और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी जाने वाली सड़क पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-गिझौड़ चौराहा से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन होशियारपुर तिराहे से दाहिने मुड़कर सिटी सेंटर/गिझौड़ चौक से दाहिने मुड़कर समरविला तिराहा होकर जा सकते हैं।
-कार्यक्रम स्थल (इस्कॉन मंदिर) जाने वालों को अपनी गाड़ी एडोब बिल्डिंग पास बनी पार्किंग में खड़ी करके पैदल जाना होगा।
-वीवीआईपी पार्किंग में जाने वाले वाहन सेक्टर-33 सेक्टर-34 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हाट पार्किंग में अपने वाहन खडा कर पैदल जा सकेंगे।
-सेक्टर-31/25 चौराहे से गिझौड़ चौराहा होते हुए सेक्टर-60, सेक्टर-62, इंदिरापुरम जाने वाले वाहन सेक्टर-31/25 चौराहा से मोदी मॉल चौराहा से एडोब चौक, सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए निकलेंगे।
-एलिवेटेड रोड पर यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा।
- गिझौड़ चौक से इस्कॉन मंदिर की ओर और सेक्टर-31/25 से गिझौड़ की ओर वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जन्माष्टमी समाप्ति तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा
-सेक्टर-19, सेक्टर-27 डीएम चौक से राय रेजिडेंसी के मध्य और डीएम चौक से टेलीफोन एक्सचेंज की ओर वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबंधित किया जाएगा।