फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन्हाना अनाज मंडी में दूसरे दिन भी खरीद-फरोख्त नहीं

विज्ञापन
पुन्हाना अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती। - फोटो : ???? ???????? ?? ???? ???? ??? ???? ?? ???? ????
विज्ञापन
पुन्हाना। लस्टर लॉस के नाम पर आढ़तियों से रुपये काटने के बाद शुरू हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी पुन्हाना अनाज मंडी में कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई। आढ़तियों ने धरना जारी रखा और केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों को किसानों और कारोबारियों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे व्यापार मंडल के प्रधान मंगतराम, सिराजुद्दीन और सहित आढ़तियों ने कहा कि प्रदेशभर में केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के खिलाफ भारी नाराजगी है। इनसे किसान और आढ़ती बर्बाद हो जाएंगे। सरकार का यह निर्णय पूरी तरह गलत है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन इसका विरोध करती है। इन अध्यादेशों को लाने से पहले किसानों व आढ़तियों से सलाह ली जानी चाहिए थी। किसान व आढ़ती का चोली-दामन का साथ है। सरकार के नए-नए कानूनों से किसान व आढ़ती परेशान हैं। उनका कहना था कि गेहूं की खरीद के दौरान लस्टर लॉस के नाम पर करीब 17 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आढ़तियों से पैसा काटा गया है। इससे आढ़तियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार इस राशि को जल्द वापस करे। धरने पर करीब 12-14 आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें