फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुरानी बरौला मार्केट के व्यापारी पलायन को मजबूर

विज्ञापन
राम भजन सिंह
विज्ञापन
ग्राहक घटने से दुकान का किराया निकालना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सबसे पुरानी मार्केट में से एक बरौला मार्केट के व्यापारी पलायन को मजबूर हैं। सात साल से भंगेल एलिवेटेड के साथ कारोबार बढ़ने का इंतजार करते-करते व्यापारियों की कमर टूट गई। एलिवेटेड पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन मार्केट का कारोबार सुस्त हो गया। हालात यह हैं कि अब दुकानदारों के लिए किराया और स्टाफ का खर्चा निकालना तक मुश्किल हो गया है। इस वजह से कई व्यापारी पलायन को मजबूर हो गए।

2020 में भंगेल एलिवेटेड का निर्माण शुरू हुआ था। कोविड खत्म होने पर काम दोबारा शुरू हुआ, तब व्यापारियों को लगा कि करीब दो-तीन सालों में एलिवेटेड रोड बन जाएगा। आलम यह रहा कि इंतजार करते करते करीब सात साल बीत गए, तब जाकर एलिवेटेड रोड किसी तरह शुरू हो गया। फिर भी बरौला मार्केट में परेशानियां बढ़ने लगीं। जैसे पुरानी सीवर लाइन जगह-जगह जाम हो गई। सार्वजनिक शौचालय नहीं बनें, न ही रोड समय पर बनी। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि इसी बीच कई व्यापारियों ने आर्थिक मंदी के चलते पलायन कर लिया। व्यापारियों ने नोएडा प्राधिकरण से जल्द से जल्द मार्केट की समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।
विज्ञापन

लोग अपने दुकान का खर्च नहीं निकाल पा रहे हैं। सात साल बाद भंगेल एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हुआ, फिर भी मार्केट में असुविधाएं दूर नहीं हुईं। -संदीप गुप्ता

सालों पुराना इंफ्रा है, जो अब जवाब देने लगा है। असुविधाओं के बीच ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है। इसके चलते व्यापारी पलायन कर रहे हैं। -राम भजन सिंह
कोरोना काल खत्म हो गया, लेकिन हमारे हालात वैसे ही हैं। ग्राहक कम हो चुके हैं, क्योंकि यहां शौचालय से लेकर पार्किंग सुविधा नहीं है। -योगेश कुमार गुप्ता
विज्ञापन


हर पिलर पर को कूड़े दान बना दिया गया है। नियमित सफाई तक नहीं होती है। इनसे उठने वाली दुर्गंध के कारण ग्राहक आने से कतराते हैं। -राहुल चौधरी

राम भजन सिंह

राम भजन सिंह

राम भजन सिंह

राम भजन सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें