फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त शुल्क काटने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। सरकार द्वारा लस्टर लॉस के लिए व्यापारियों से 15 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसे काटने, देरी से किसानों को भुगतान देने पर ब्याज लगाने और इनेम से जोड़ने का व्यापारियों ने विरोध किया। नाराज व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ शुक्रवार को नारेबाजी की। साथ ही पुन्हाना अनाजमंडी परिसर में तीन दिवसीय धरना शुरू किया।
विज्ञापन

पुन्हाना अनाज मंडी के प्रधान मंगतराम कंसल ने बताया कि व्यापारियों ने खरीद के समय किसानों पर लस्टर लॉस के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया, लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसियों द्वारा 15 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 13 लाख रुपये लिए गए। उन्होंने बताया कि सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक नेम पोर्टल, लस्टर लॉस और बेवजह ब्याज के नाम पर व्यापारियों के काटे गए लाखों रुपये गलत है।
धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि पुन्हाना अनाजमंडी में बडे़ किसान नहीं है। इसलिए सरकार द्वारा इस तरह से शुल्क काटना गलत है। उनका कहना है कि फिलहाल व्यापारी तीन दिन के धरने पर बैठे हैं, अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो उनको मजबूर होकर आगे भी धरना देना पड़ सकता है। आज सरकार की नीतियों से हर व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है की इस समस्या का हल किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कपूरचंद, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन उमेश आर्य, संजय पार्षद, दीनू पार्षद, उप प्रधान सिराजूद्दीन, मनोज गोयल, फूलचंद अलिया, रमेशचंद गोयल, घनश्याम गोयल, नवीन मंगला, धर्मवीर अग्रवाल, महेश गोयल, नंबरदार बिछोरिया, नरेन्द्र आढ़ती सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें