फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की के चाचा ने बताया कि गांव के पहाड़ में चरने के लिए हर रोज उनकी भैंसें जाती हैं और शाम को भैंसों को वापस लाने के लिए उनका भाई जाता है। 26 अगस्त को किसी जरूरी कार्य से वह नहीं जा सका तो उनकी 11 वर्षीय भतीजी पहाड़ में भैंसों को लेने के लिए गई। आरोप है कि काफी देर तक जब उनकी भतीजी वापस नहीं लौटी तो वह उसकी तलाश करने के लिए गए। जहां पर आरोपी अजहरुद्दीन, सेकुल और मुकीम उनकी भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें