फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेड शो खत्म, फिर भी बदले रूट से चल रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कई किलोमीटर घूमकर गंतव्य को जाने को मजबूर यात्री, ट्रेड शो के दौरान हुआ था रूट डायवर्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो खत्म होने के बाद भी परीचौक से पहले रोडवेज बसें डायवर्ट रूट से जा रही हैं। इस कारण यात्री परेशान हैं। नोएडा डिपो के अधिकारियों का आरोप है कि रोडवेज बसों को घुमाकर भेजा जा रहा है जबकि निजी बसें परीचौक से सीधे चल रही हैं।
25 से 29 सितंबर तक आयोजित हुए ट्रेड शो के दौरान जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने बसों का रूट डायवर्ट किया था। इसमें नोएडा डिपो से बसें शुरू होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते सिटी पार्क होते हुए पी थ्री के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे या सेक्टर अल्फा होते हुए यमुना एक्सप्रेस की ओर भेजी जा रही थीं।
विज्ञापन



इसमें आगरा, मथुरा, लखनऊ, अलीगढ़ समेत इस रूट पर चलने वाली अन्य शहरों की बसें शामिल हैं। इन बसों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेड शो खत्म होने के बाद भी बसों के रास्ते पर डायवर्जन की व्यवस्था लागू है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें परीचौक पर बस मिल जाती थी लेकिन अब दिक्कत हो रही है।
उन्हें पी थ्री या डायवर्जन के अन्य स्थान से बस पकड़नी पड़ती है। यात्री रवि ने कहा कि आगरा की बस परीचौक होकर नहीं निकल रही है। इस कारण समस्या होती है।
नोएडा डिपो के एआरएम रोहितास कुमार ने कहा कि बसें 20 से 25 किलोमीटर मीटर अतिरिक्त घूमकर जा रही हैं। कम से कम 30 मिनट और यदि जाम मिल जाए तो एक घंटा तक अतिरिक्त लग रहा है। कई यात्री परीचौक से बस में चढ़ते थे। अब यात्रियों की संख्या कम हो गई है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस बारे में पुलिस से बात की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। उनका आरोप है कि निजी बसों पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है और सरकारी होने के बावजूद रोडवेज बसों को डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन



क्या बोले अधिकारी
इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि बसें परीचौक पर पुलिस चौकी के आसपास खड़ी हो जाती थीं, जिसके कारण यातायात बाधित होता था और जाम लगता था। बसों के रूट डायवर्जन प्लान के कारण परी चौक पर जाम की समस्या खत्म हो गई है। डायवर्जन प्लान की कुछ दिनों बाद समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी बसों को परीचौक से सीधे जाने देने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें