फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के ध्यानार्थ : रेत खनन करते ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ा है। चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक रामकिशन, कांस्टेबल धीरज यादव, विकास गंगवार पीसीआर के साथ बीपीएल कंपनी के पास गश्त पर थे।
विज्ञापन

गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मोतीपुर मढैया के जंगलों में अवैध खनन हो रहा है और ट्रैक्टर-ट्राॅली से रेत भरकर कोफोर्ज कंपनी की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएमआर मॉल वाले रास्ते पर नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्राली दिखी। पुलिस ने दबिश दी लेकिन ट्रैक्टर चालक वाहन को चालू हालत में छोड़कर फरार हो गया। कांस्टेबल धीरज व विकास ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। ट्राॅली पर जय भोले सचिन मोहन बाबा व जय दादा सचिन मोहना भूमिया लिखा था। जांच में ट्रैक्टर रजत निवासी अमीपुर फरीदाबाद के नाम पंजीकृत पाया गया। कांस्टेबल धीरज ने फरार चालक की पहचान मुलकराज निवासी मंझावली थाना तिगांव, फरीदाबाद के रूप में की है। पुलिस ने खनन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें