फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परी चौक पर जल्द बनेगा यात्री शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोडवेज ने शुरू की कवायद, आरएम ने डीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गरमी में धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करने में महिलाएं और बच्चे परेशान रहते है। यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष और यात्री शेड बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अनुरोध किया है। इसमें यात्रियों को होने वाली परेशानियों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा शहर में परी चौक पर प्रत्येक रूट की बसें पकडने के लिए यात्री पहुंचते है। अन्य कोई स्थान यात्रियों के बस पकड़ने का पाइंट नहीं है। परी चौक पर तीन साइड सड़क जाती है। लेकिन अब तक यहां यात्रियों के लिए एक भी शेड नहीं बना है। ऐसे में यात्रियों को धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। कई बार धूप में महिला और बच्चों की तबीयत भी बिगड़ जाती है। ऐसे में लंबे समय से परी चौक पर यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष और यात्री शेड बनाने के लिए प्राधिकरण से मांग की जाती रही है। समस्या से वाकिफ रोडवेज प्रशासन ने अब पत्र लिखकर जिला प्रशासन से यात्री शेड बनवाने का अनुरोध किया है। ग्रेटर नोेएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले उनके द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है। उनसे जल्द से जल्द यात्री शेड बनवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें