फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में 1220 करोड़ से बनेगा ट्रैक्टर प्लांट, सीएम ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों की जमीन पर तैयार होंगे दुनिया के आधुनिक ट्रैक्टर, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की उठी मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। कभी खेती-किसानी के लिए पहचान रखने वाला जेवर अब वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-8डी में कृषि उपकरण निर्माता कंपनी सीएनएच इंडस्ट्रियल के ट्रैक्टर निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से करीब 1220 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाली परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। संयंत्र में आधुनिक ट्रैक्टरों का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर के किसानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना क्षेत्र में विकास की यह यात्रा संभव नहीं हो पाती। उन्होंने औद्योगिक विकास में किसानों के योगदान को अहम बताया। वहीं जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस जमीन पर किसान पीढ़ियों से फसलें उगाते आए हैं, अब उसी धरती पर दुनिया के किसानों के लिए आधुनिक ट्रैक्टर तैयार होंगे। उन्होंने सीएनएच के वैश्विक नेतृत्व से स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही युवाओं को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएनएच इंडस्ट्रियल एनवी की निदेशक मंडल की अध्यक्ष सुजैन हेवुड, सीईओ गेरिट मार्क्स और सीएनएच इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नरिंदर मित्तल मौजूद रहे। इसके अलावा औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें