फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ साल में टाॅय पार्क हो जाएगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल में टाॅय पार्क हो जाएगा शुरू
विज्ञापन

- यीडा चेयरमैन और सीईओ ने परियोजनाओं को किया जल्द चालू कराने का दावा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन ने एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक पॉड टैक्सी के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क एवं टाॅय पार्क को डेढ़ साल में चालू कराने का दावा किया है। शुक्रवार को यीडा के चेयरमैन अनिल कुमार सागर ने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड़ों के आवंटियों को आवंटन पत्र दिए जा चुके हैं। नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले डेढ़ साल में इन औद्योगिक भूखंडों पर कई इकाइयां उत्पादन शुरू कर देंगी। उन्होंने टाॅय पार्क को भी शुरू कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी तक औद्योगिक भूखंडों स्वामियों को प्राधिकरण की ओर से जो सुविधाएं दी जानी है उनमें काम शुरू कर दिया है। एक से डेढ़ साल में औद्योगिक क्षेत्र में कई कंपनियों द्वारा उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यीडा की ओर से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान ही डाटा सेंटर, छह यूनिवर्सिटी और मिक्स लैंड यूज एवं एमएसएमई की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी उद्यमियों को दी जा रही है और अगले- एक से डेढ़ साल में यमुना प्राधिकरण इतनी तेजी से विकसित होगा कि अन्य शहरों से कई गुना इसकी रफ्तार होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें