- तीन दिन बाद भी सड़क पर भरा है पानी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बीते दिनों हुई झमाझम वर्षा से कस्बों की सड़कों का हाल बेहद खराब हो गया है। 60 मीटर रोड से रबूपुरा को जाने वाले मार्ग से तीन दिन बाद भी बारिश का पानी नहीं निकला गया है। जिससे छोटे वाहनों को निकलने में खासा मुश्किलें भी हो रही हैं।
बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों ज्यादा नुकसान हुआ। एक ओर किसानों की फसल तेज बारिश के कारण खराब हो गई। मंडी में भीग जाने से अनाज भी बर्बाद हो गया। ऐसे ही कस्बों की सड़कें भी बारिश के कारण बर्बाद हो गईं। इस रास्ते पर दो पहिया वाहन चालकों ने आवाजाही बंद कर दी है।
निवासी परवेंद्र त्यागी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे बनी 60 मीटर रोड से रबूपुरा के लिए जाने वाले रास्ते में अभी तक पानी भरा हुआ है। रबूपुरा निवासी मुनेंद्र भाटी ने बताया सड़क पर पानी भरा होने के कारण दूसरे रास्ते से आना पड़ता है जो कि काफी लंबा है। प्रशासन को मार्ग को दुरुस्त कराना चाहिए।