ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ग्रेटर नोएडा इकाई की ओर से बुधवार को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस भगत सिंह छात्रावास से प्रारंभ होकर मीडिया विलेज तक निकला। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रांत मंत्री गौरव ने कहा कि 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र की हत्या की गई थी। जिस प्रकार आपातकाल थोपा गया, वह संविधान की आत्मा पर आघात था। उस समय छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था। एबीवीपी का यह मशाल जुलूस एक संदेश है कि जब भी लोकतंत्र पर संकट आएगा, तब छात्र और युवा वर्ग मुखर होकर उसका विरोध करेगा। इस मौके पर जिला संयोजक देव नागर, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष यश भल्लारा,प्रांत संयोजक राहुल शर्मा,राज, सुमित, अमित, हरमन सहित सैकड़ों छात्र शामिल रहे। ब्यूरो